फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shikha Mehta of Vikasnagar received Vidyavachaspati

Dehradun News: विकासनगर की शिखा मेहता को मिला विद्यावाचस्पति सम्मान

Fri, 30 Oct 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 30 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Shikha Mehta of Vikasnagar received Vidyavachaspati
विकासनगर। विकासनगर निवासी शिखा मेहता को ज्योतिष एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में योगदान के लिए नई दिल्ली में प्रतिष्ठित विद्यावाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह डॉक्टरेट की मानद उपाधि उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ, वृंदावन धाम के कुलपति डॉ. इंदु भूषण मिश्र देवेन्दु ने प्रदान की। समारोह में पद्मश्री डॉ. अरविंद कुमार और शिक्षा निदेशालय, नई दिल्ली की डॉ. रेखा चौहान उपस्थित रहीं। मेहता को यह सम्मान ज्योतिष शास्त्र में उनके गहन अध्ययन और समाज कल्याण के निस्वार्थ कार्यों के लिए मिला। कुलपति डॉ. इंदु भूषण मिश्र देवेन्दु ने कहा कि मेहता जैसी साधिकाएं ज्योतिष ज्ञान को समाज कल्याण से जोड़ रही हैं। इस उपलब्धि से विकासनगर सहित पछुवादून क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिखा मेहता ने इसे गुरुजनों के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा का प्रतिफल बताया। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बढ़ने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed