फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shehnai will ring fiercely in the city on Akshaya Tritiya, the faces of traders blossom

अक्षय तृतीया पर शहर में जमकर बजेगी शहनाई, व्यापारियों के खिले चेहरे

Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shehnai will ring fiercely in the city on Akshaya Tritiya, the faces of traders blossom
शुभ-लाभ और अक्षय जीवन का वरदान देने वाली अक्षय तृतीया बाजार के लिए भी शुभ साबित होगी। तीन मई को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया के चलते इन दिनों शहर के बाजार की रौनक में चार चांद लग गए हैं। सराफा कारोबार के साथ ही बैंडबाजा, बरात, साज सज्जा और फूल कारोबारियों के पास एडवांस बुकिंग आने से उनके चेहरे खिले हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, लोगों ने किसी भी असुविधा से बचने के लिए मैरिज होम और होटल बुक करा लिए हैं। कारोबारियों की मानें, तो अक्षय तृतीया पर ही शहर में करोड़ों रुपये का व्यापार शादियों से होगा। ऐसे में शादी के सीजन में अक्षय तृतीया का अबूझ मुहूर्त नई जान फूंकेगा। इस दिन अन्य विवाहों के साथ ही कई सामूहिक विवाह समारोह भी होंगे। इसके साथ ही ईद भी बाजार की रौनक को बढ़ाने का काम कर रही। इसके लिए व्यापारियों ने खास तैयारी की है। सराफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मेसोन ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बीते दो साल के मुकाबले इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बताया कि इस दिन सोने की ज्यादा बिक्री होती है। इसके साथ ही चांदी और हीरे के आइटम भी खरीदे जाते हैं। सहालग का सीजन होने के कारण अभी से बाजार में आभूषणों की अच्छी खासी डिमांड है। नए हल्के वजन की ज्वैलरी लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। उधर, पलटन बाजार के एक मैरिज होम के संचालक विनायक गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया सहालग सीजन का सबसे बड़ी है। इस दिन मैरिज होम की एडवांस बुकिंग हो गई है। आलम यह है कि बैंड, डेकोरेटर्स, फूल सज्जा से लेकर लाइटिंग, फोटोग्राफर, ब्यूटी पार्लर की बुकिंग भी इस दिन मिलना मुश्किल का काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed