{"_id":"5ab3e2534f1c1bc1758b6e42","slug":"shatabdi-express-engine-fail-during-running-in-kansro","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन अचानक हुआ फेल, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन अचानक हुआ फेल, और फिर...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस (12017) का बृहस्पतिवार को कांसरो के पास अचानक इंजन फेल गया है। जिससे ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी हो गई। इंजन में आई तकनीकी खराबी के बारे में चालक ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर रायवाला से इंजन भेजकर शताब्दी एक्सप्रेस को देहरादून पहुंचाया गया। इंजन में आई खराबी को ठीक करने के लिए रेलवे ने इंजीनियरों की टीम देहरादून भेज दी है। करीब आधा घंटे तक शताब्दी ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन
जिस कारण अन्य ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। इंजन बदलने के बाद शताब्दी को देहरादून पहुंची। उधर, स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह का कहना है कि शताब्दी के इंजन में अचानक खराबी आ गई थी। जिससे शताब्दी अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से देहरादून पहुंची।
विज्ञापन