{"_id":"5ed3d63e8ebc3e90701b90be","slug":"shantikunj-physical-assault-case-haridwar-police-done-inquiry-from-dr-pranav-pandya","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिकुंज दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने आरोपी डॉ. प्रणव पंड्या से करीब डेढ़ घंटे तक की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शांतिकुंज दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने आरोपी डॉ. प्रणव पंड्या से करीब डेढ़ घंटे तक की पूछताछ
Sun, 31 May 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर शनिवार देर रात हरिद्वार पुलिस शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या से पूछताछ करने पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में करीब डेढ़ घंटे उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
पांच मई को छत्तीसगढ़ की युवती ने डॉ. पंड्या पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनकी पत्नी पर भी पीड़िता को मुंह बंद रखने के लिए धमकाने का केस दर्ज है। घटना वर्ष 2010 में हरिद्वार के शांतिकुंज की है, उस दौरान पीड़िता नाबालिग थी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश के लिए मामला हरिद्वार भेजा था।
विज्ञापन
शनिवार देर रात जांच अधिकारी मीना आर्या की अगुवाई में एक पुलिस टीम शांतिकुंज कैंपस पहुंची और डॉ. पंड्या से करीब डेढ़ घंटे पूछताछ करने के बाद लौट आई। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन