फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shantikunj physical assault case: challenge for police for bring victim to Haridwar in lockdown

शांतिकुंज दुष्कर्म प्रकरण: लॉकडाउन में बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली में फंसी पीड़िता को हरिद्वार लाना बना चुनौती

Mon, 11 May 2020 11:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 May 2020 11:50 PM IST
सार

  • लग सकता है लॉकडाउन का अड़ंगा, डॉ. प्रणव पंड्या के खिलाफ युवती ने दर्ज कराया है केस

विज्ञापन
Shantikunj physical assault case: challenge for police for bring victim to Haridwar in lockdown
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या से जुड़े दुष्कर्म मामले की जांच में लॉकडाउन का पेच फंस सकता है। इस समय दिल्ली में फंसी छत्तीसगढ़ की पीड़िता यहां कैसे पहुंच सकेगी, यह बड़ा सवाल है। पीड़िता के यहां पहुंचे बिना केस की तफ्तीश होना संभव नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में दुष्कर्म मामले की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। छत्तीसगढ़ की युवती ने दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाला उर्फ शैल जीजी के खिलाफ दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



एफआईआर हरिद्वार कोतवाली पहुंची तो एसएसपी ने महिला हेल्प लाइन प्रभारी मीना आर्या को जांच सौंपी। उन्हें केस से जुड़े दस्तावेज भी दे दिए गए हैं। चूंकि, मामला दुष्कर्म के आरोपों का है, इसलिए जांच की शुरुआत ही पीड़िता के बयान से होनी है, लेकिन पीड़िता फिलहाल दिल्ली में अपने एक परिचित के घर रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब लॉकडाउन के बीच पीड़िता हरिद्वार कैसे पहुंचे? यह पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है। पीड़िता जब तक यहां नहीं पहुंचेगी, तफ्तीश एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकती है। दिक्कत यह भी है कि पीड़िता अगर यहां आ भी जाए तो वह रेड जोन होने के नाते उसे पहले क्वारंटीन कराया जाएगा।

कोर्ट भी बंद है, उसके बयान कैसे होंगे? इसके लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद लेनी पड़ी तो कैसे ली जाएगी? ऐसे कई सवाल पुलिस के सामने हैं। नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और दिल्ली पुलिस के भेजे गए दस्तावेजों का अध्ययन कर लिया गया है। जल्द अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed