फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shankaracharya swaroopanand on tough fast

आखिर क्यों हरिद्वार में कड़े उपवास पर रहेंगे शंकराचार्य स्वरूपानंद?

Tue, 19 Jul 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 19 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
shankaracharya swaroopanand on tough fast
शंकराचार्य स्वरूपानंद - फोटो : AmarUjala

द्वारिका एवं ज्योर्तिमठ शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का हरिद्वार में पहला चातुर्मास होगा। इस दौरान वह दो माह हरिद्वार में रहेंगे और प्रतिदिन उद्घोष प्रस्तुत रखेंगे।

विज्ञापन


वह चातुर्मास के दिन कड़े उपवास रखेंगे। उन्होंने चातुर्मास को गुरु को समर्पित किया है। उनका कहना है वह अपने गुरुओं की परंपराओं का निर्वहन करेंगे। 15 दिन मार्ष के एक-एक पक्ष को मानकर 15 दिन व 15 रात एक-एक पक्ष को मानकर चातुर्मास किया जाता है।
विज्ञापन


सोमवार को कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में प्रेसवार्ता करते हुए शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि मंगलवार से गुरु पूर्णिमा के दिन से वह 66वां चातुर्मास शुरू करने जा रहे हैं। श्रावण और भादो में नदियों का पानी स्वच्छ होता है। इस पर प्रार्थना करते हुए निवेदन करें। वहां पर किसी स्थान पर रहकर जनता को धर्म के उपदेश साधना करते हुए पोषण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई संतों पर परंपरा भूलने का आरोप

shankaracharya swaroopanand on tough fast
स्वरूपानंद सरस्वती

उन्होंने कहा कि गुरु का पूजन अति महत्व रखता है, क्योंकि गुरु तत्वों की आराधना मनुष्य मात्र ही करेंगे। उन्होंने कई संतों पर परंपरा भूलने का आरोप लगाया।

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने बताया कि चातुर्मास के दौरान गुरु मंडल नक्षत्र चक्र में गुरु का आह्वान कर प्रणाम करेंगे। इसके बाद समस्त भक्त लोग नारियल लेकर प्रार्थना करेंगे। इस वृत्त में वह दो महीने तक नगर त्याग नहीं करेंगे। नदी-नालों का उल्लंघन नहीं करेंगे। प्रदेश में आ रही आपदा पर उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना की जानी चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा कि धर्म की रक्षा के विपरीत शंकराचार्य पर मुकदमे हो रहे हैं। धर्म की रक्षा करने वालों को कोर्ट में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के शिरड़ी में सुदर्शन चक्र मंदिर बनाने की प्रक्रिया बढ़ाने का आह्वान किया।

शंकराचार्य ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर रसानंद महाराज पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अखाड़े की परंपरा के अनुसार किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा सकता हैं। उन्होंने महिला को भी दूर रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed