फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shankaracharya condemned to sai baba

'साईं को मुस्लिम कहना हिंदुओं को बांटने की साजिश'

Thu, 04 Sep 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 04 Sep 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
shankaracharya condemned to sai baba

महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान पुणे के अध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि साईं बाबा को मुस्लिम बताकर हिंदू धर्म को विभाजित करने की प्रवृति खतरनाक है।

विज्ञापन


साईं बाबा सनातनी हिंदू ब्राह्मण थे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि साईं बाबा जैसे ब्राह्मण को विवादित करने का प्रयत्न यदि धर्म क्षेत्र से किया गया तो आज की युवा पीढ़ी धर्म से दूरी बना सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कई ऐसे प्रमाण प्रस्तुत किए जो साईं बाबा को हिंदू साबित करते हैं। कहा कि शुक्ल यजुर्वेद की काण्व शाखा से आने वाले साईं बाबा का जन्म स्थान महाराष्ट्र के जिला परभणी, पाथरी गांव में आज भी मौजूद है। उनके जन्म स्थान पर भव्य साईं मंदिर खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा स्वयं को कहते थे रमते राम

shankaracharya condemned to sai baba

साईं बाबा स्वयं को रमते राम कहा करते थे। ‘रमते राम आयोजी आयोजी। उदियां की गोनियां लायोजी’। यह पद वे नित्य गाया करते थे।

महाराष्ट्र में बहुत से लोग उन्हें भगवान दत्तात्रेय का अवतार मानते हैं। भारतीय संस्कृति कोश के लेखक पंडित महादेव शास्त्री जोशी के तमाम प्रतिपादन साईं बाबा को हिंदू बताते हैं।

कौन हैं गोविंद देव गिरि?

स्वामी गोविंद गिरि की गिनती देश के उन विद्वानों में होती है, जिनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम है। संन्यास दीक्षा लेने से पूर्व उन्हें आचार्य किशोर व्यास के नाम से जाना जाता था। किशोर व्यास विख्यात कथाकारों की उस पंक्ति से आते हैं।
जिससे मुरारी बापू और रमेश भाई ओझा का आगमन हुआ। किशोर व्यास ने निवृत्त शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि से दीक्षा ली।

इससे पूर्व विद्वान जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद भी सत्यमित्रानंद से दीक्षा लेकर महामंडलेश्वर बन चुके थे। दीक्षित होने के बाद किशोर व्यास का नाम गोविंद देव गिरि रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed