फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shameful act with Students in school at vikasnagar beaten and mortgage with chain

देहरादून: शरारत करने पर स्कूल में छात्रों से किया जानवरों जैसा सलूक, बुरी तरह पीटकर जंजीरों से बांधा

Tue, 16 Apr 2019 11:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shameful act with Students in school at vikasnagar beaten and mortgage with chain
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत एक शिक्षण संस्थान में शरारत करने पर तीन मासूमों को बेरहमी से पीटने और जंजीरों से बांधकर रखने का मामला सामने आया है। सोमवार रात किसी तरह भागकर बच्चे मंगलवार को गंगभेवा बावड़ी के पास पहुंचे और लोगों को आपबीती बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगभेवा बावड़ी के पास बच्चों को डरा-सहमा देखा। उनके पैरों में बंधी जंजीर और ताला देखकर लोगों ने पूछताछ की, तो बच्चे फफक पडे़। बच्चों ने बताया कि वह एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करने गए थे, लेकिन वहां उनसे मारपीट की गई।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से उन्हें वहां बांधकर रखा गया था। बच्चों ने बताया कि शिक्षण संस्थान से भागकर वह पूरी रात गेहूं के खेत में छुपे रहे। बच्चों ने स्थानीय लोगों को बांहों और जांघ पर चोट के निशान भी दिखाए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भीमावाला प्रधान फिरोज को दी। बताया गया कि इसके बाद शिक्षण संस्थान से कुछ लोग आए और बच्चों को अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान फिरोज का कहना है कि उन्हें मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने बच्चों के बारे में बताया था। बच्चों के अभिभावक उन्हें अपने साथ ले गए। वार्ड सदस्य नवाबगढ़ जाकिर ने बताया कि अभिभावकों ने बच्चों को पढ़ने के लिए शिक्षण संस्थान में छोड़ा था, जो रात को वहां से भागकर गंगभेवा बावड़ी आ गए थे। 

शिक्षण संस्थान से भागे जिन बच्चों की बात की जा रही है, उन बच्चों के पिता नहीं हैं। वह अपने दादा के साथ रहते थे। सोमवार को बच्चों के दादा उन्हें शिक्षण संस्थान में छोड़कर आए थे। ताकि, वह वहां पढ़ाई कर सकें, लेकिन बच्चे रात में ही भाग गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उन्हें वहां जंजीर से बांधकर रखा गया था। बच्चों को जंजीर से बांधकर रखने की वजह यह बताई जा रही है कि बच्चे शरारत करते थे। फिलहाल बच्चे अपने दादा के पास हैं। 

-प्रमोद, एसआई बाजार चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed