{"_id":"611409de9b6987181c466388","slug":"sexuall-assault-in-dehradun-rehabilitation-center-investigation-proceeding-from-call-details-and-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र मामला: कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज से आगे बढ़ रही जांच, पुलिस पड़ताल में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र मामला: कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज से आगे बढ़ रही जांच, पुलिस पड़ताल में जुटी
Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
सार
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ पीड़िताओं के बयान तो हैं ही। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
जांच पड़ताल
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र मामले में फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के सहारे सुबूत इकट्ठा करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग लगातार आते-जाते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार इन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ नंबर भी ऐसे हैं, जिनसे लगातार बात की जाती है। यह लोग कौन हैं, इस बात का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र मामला: पुलिस ने कब्जे में ली नशा मुक्ति केंद्र की डीवीआर, आने-जाने वाले लोगों से होगी पड़ताल
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ पीड़िताओं के बयान तो हैं ही। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाने में पुलिस जुटी है। केस को मजबूत करने के लिए क्लेमेंटटाउन पुलिस सीसीटीवी और कॉल डिटेल आदि के सहारे अभी जांच आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में यहां पर बहुत से लोगों का लगातार आना-जाना हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर लड़कियां नशा भी करती थीं। उन्हें यह नशा संचालक ही उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र मामला: तीन और नशा मुक्ति केंद्र शक के दायरे में, जल्द हो सकती हैं बड़ी कार्रवाई
माना जा रहा है कि यहां समय-समय पर देर सवेर आने वाले लोगों में कुछ नशा तस्कर भी हो सकते हैं। इसके अलावा यहां पर डॉक्टर और काउंसलर कौन आता था? इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही कुछ नंबर भी आरोपी के मोबाइल में ऐसे मिले हैं, जिनसे सामान्य से अधिक बात की जाती थी। इनकी जांच भी की जा रही है।
नेगेटिव आई प्रेग्नेंसी रिपोर्ट
पीड़िता की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसे दो माह से माहवारी नहीं हुई है। ऐसे में अंदेशा था कि कहीं पीड़िता गर्भवती न हो। मेडिकल के साथ उसकी प्रेग्नेंसी जांच भी कराई गई थी।