रुड़की: छात्रा को नशे की हालत में बंधक बनाकर किया दुराचार, होटल से बदहवास हालत में पहुंची थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की की एक छात्रा को नशा सुंघाकर अपहरण कर मुजफ्फरनगर ले जाने के बाद एक युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर मुजफ्फरनगर पुलिस के पास पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
छात्रा के परिजन उसे लेकर रुड़की पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवती रुड़की के एक कॉलेज में पढ़ती है।
सोमवार को छात्रा कॉलेज आई थी। इसी बीच जान पहचान का एक युवक उसे मिला। आरोप है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिया और उसे मुजफ्फरनगर ले गया। यहां युवक ने उसे एक होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर मंगलवार को मुजफ्फरनगर कोतवाली पहुंची। यहां छात्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन मुजफ्फरनगर पहुंचे और छात्रा को देर शाम वापस लेकर रुड़की आ गए। यहां परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर भंगेड़ी महावतपुर निवासी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।