फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual Assault Accused Molested Victim during Gone For hearing in haridwar court

दुष्कर्म के आरोपी की दबंगई, गवाही के लिए कोर्ट आई पीड़िता से की छेड़छाड़

Fri, 20 Dec 2019 09:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Dec 2019 09:02 AM IST
सार

  • एसएसपी को शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला 

विज्ञापन
Sexual Assault Accused Molested Victim during Gone For hearing in haridwar court
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में गवाही में आई पीड़िता से आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। एसएसपी को की गई शिकायत के बाद सिडकुल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 12 दिसंबर की बताई जा रही है।

विज्ञापन


 कोटद्वार की रहने वाली एक युवती ने वहां के ही रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। घटनास्थल हरिद्वार का था, इसलिए हरिद्वार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

12 दिसंबर को उसी मामले में गवाही के लिए पीड़ित युवती कोर्ट पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने जोर से उसका हाथ पकड़ लिया था। उसके हाथ में खरोंच आई थी और उसकी घड़ी भी टूट गई है।

पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस को शिकायत की थी। जिसके आधार पर सिडकुल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि आरोपी युवक फिलहाल जमानत पर चल रहा है। इस संबंध में जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed