फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Several girl students unconscious simultaneously during prayer in school Chakrata Dehradun Uttarakhand

Uttarakhand: प्रार्थना सभा में एक साथ बेहोश हुई कई छात्राएं, अभिभावकों में दहशत, स्कूल प्रबंधन ने बताई ये वजह

Wed, 01 Nov 2023 06:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता/विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता/विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Nov 2023 06:47 PM IST
सार

चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ी छात्राओं के बेहोश होने के मामले में सामने आ रहे हैं। इस मामले को कुछ लोग अंधविश्वास और कुछ मनोवैज्ञानिक पहलु से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन विद्यालय प्रशासन की इसमें अलग ही राय है।

विज्ञापन
Several girl students unconscious simultaneously during prayer in school Chakrata Dehradun Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ी में छात्राओं के बेहोश होने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे छात्राओं के अभिभावकों में भी डर बना हुआ है। कई अभिभावक इसको स्कूल की भूमि से जुड़े अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि शारीरिक तौर पर कमजोर छात्राएं ही बेहोश हो रही है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि कई छात्राएं सुबह बिना नाश्ता किए करीब चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल पहुंचती हैं। चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ी छात्राओं के बेहोश होने के मामले में सामने आ रहे हैं। इस मामले को कुछ लोग अंधविश्वास और कुछ मनोवैज्ञानिक पहलु से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन विद्यालय प्रशासन की इसमें अलग ही राय है।
विज्ञापन


चीखने चिल्लाने का कोई मामले नहीं
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि कई बच्चे पांच छह किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल आते हैं। बताया कि इनमें से खासकर कई छात्राएं सुबह नाश्ता कर नहीं आती है। बताया कि मंगलवार को विद्यालय में प्रार्थना सभा के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में करीब आधा घंटा खड़ा रहने के दौरान तीन छात्राएं बेहोश होकर नीचे गिर गई। कुछ देर में छात्राओं को होश आया और वह सामान्य हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि चीखने चिल्लाने का कोई मामले नहीं है। बताया कि छात्र नहीं केवल छात्राएं बेहोश हुई थी। कहना है कि करीब एक माह पहले दो और 20 दिन पहले एक छात्रा भी बेहोश हुई थी। उन्होंने बताया बेहोश होने वाली सभी छात्राएं कमजोर है और उनके सुबह नाश्ता न करने की बात भी सामने आई है।


ये भी पढ़ें...Roorkee: उपचार कराकर लौट रहे घायल को पीट-पीटकर मार डाला, पूर्व सभासद सहित 13 नामजद, बस्ती में पुलिस बल तैनात

उन्होंने कहा कि छात्राएं बेहोश होती है और पानी पिलाने के बाद सामान्य हो जाती हैं। वहीं जब ग्राम प्रधान जाड़ी टीकम सिंह चौहान, अभिभावक इंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि घटनाओं से विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हों रहा है। कुछ अभिभावक मामले को अंधविश्वास से जोड़ कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed