{"_id":"f83d203d81ad56fe64de6035141f7ab2","slug":"seven-prople-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मातम' मनाकर लौटते हुए 12 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मातम' मनाकर लौटते हुए 12 लोगों की मौत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jan 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून से सटे नाडा गांव से लाखामंडल जा रही महिंद्रा मैक्स जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर कूदकर मौके से फरार हो गया। दो लोगों ने कूद कर जान बचाई। दोनों वाहन की छत पर बैठे थे।
पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव
विज्ञापन
शोक व्यक्त कर वापस लौट रहे थे
सभी लोग नाडा के पूर्व प्रधान चंदर सिंह की पुत्री की मृत्यु पर शोक व्यक्त कर वापस लौट रहे थे। घायलों को उत्तरकाशी जिले के नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण सड़क की बदहाली बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मरने वालों में लावणी के निर्वतमान प्रधान खजान सिंह भी शामिल हैं। सभी मृतक दतरोटा- लावणी ग्राम पंचायत के हैं। घटनाक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार को महिंद्रा मैक्स (यूके-07-5315) जीप नाडा गांव से लाखामंडल के लिए रवाना हुई।
वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे बजे जीप खनावा छानी के समीप अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने नौगांव अस्पताल में दम तोड़ा।