फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven bighas of illegal plotting demolished, shops and hostels sealed

Dehradun News: सात बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, दुकानें और हॉस्टल सील

Wed, 20 Mar 2024 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Seven bighas of illegal plotting demolished, shops and hostels sealed
एमडीडीए की टीम ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के बड़ा रामपुर में सात बीघा भूमि पर हुई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहीं, सेलाकुई में तीन निर्माणाधीन दुकानों और एक हॉस्टल को सील किया। एक आवासीय भवन के ऊपर दो मंजिला निर्माण की भी सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने पूर्व में कॉलोनाइजर और भवन निर्माता को नोटिस जारी किया था, लेकिन काम नहीं रोका गया था।
विज्ञापन



एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर टीम ने तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में टीम सबसे पहले बड़ा रामपुर पहुंची। यहां सुमन और समीर सात बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे थे। टीम ने प्लॉटिंग पर बनाई गई सीसी सड़क और प्लॉट की चहारदीवारी को जेसीबी से तोड़ दिया। इसके बाद कैंचीवाला में एक आवासीय भवन के ऊपर अवैध रूप से बनाए जा रहे दो मंजिला निर्माण को सील कर दिया। यहां प्रभात कुमार, सिकंदर और मीना की ओर से निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन


एमडीडीए की टीम ने चकराता रोड पर सेलाकुई मार्केट के पास तीन निर्माणाधीन दुकानों को सील किया। दुकानों का निर्माण अरुण प्रकाश भट्ट कर रहे थे। टीम ने सेलाकुई में हिमगिरी होटल के पास एक निर्माणाधीन हॉस्टल भी सील किया। इसका निर्माण अविनाश कुमार करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमडीडीए के उपाध्यक्ष ने बताया, बिना नक्शा पास करवाए निर्माण कार्य किया जा रहा था। बताया कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को चिह्नीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। टीम में जेई जितेंद्र मोर्या, युगांत रावत, सुपरवाइजर अमरलाल भट्ट और अजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed