फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Server stalled for two hours in RTO

आरटीओं में सर्वर ठप होने के चलते प्रभावित हुए काम

Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Server stalled for two hours in RTO
आरटीओ कार्यालय में नेट स्पीड धीरे होने की वजह से घंटों खड़े रहे लोग। संवाद - फोटो : DEHRADUN
आरटीओ में सर्वर ठप होने के कारण मंगलवार सुबह काफी देर तक लोगों के काम नहीं हो पाए। लर्निंग, स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, टैक्स समेत अन्य कार्यों के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। बाद में सर्वर ठीक होने पर लोगों के काम शुरू हुए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब दो घंटे तक सर्वर डाउन रहने से आरटीओ में कामकाज ठप रहा। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, फिटनेस, परमिट, टैक्स समेत अन्य काम नहीं हो पाए। ऑनलाइन प्रोसेसिंग और पेमेंट के लिए भी लोगों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। अलग-अलग विंडो पर लाइन लगाकर काम करवाने का इंतजार कर रहे लोग करीब दो घंटे तक रुके रहे। करीब दो घंटे बाद सर्वर ठीक होने पर दोबारा काम शुरू हुआ। सोमवार को भी काफी समय तक सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों के काम नहीं हो पाए थे। मंगलवार सुबह लोग दोबारा पहुंचे तो सर्वर में खराबी ठीक नहीं होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

25-25 की बंदिश हटाई
आरटीओ कार्यालय में कार्यों में 25-25 लोगों की बंदिश हटा दी गई है। अभी रोजाना अधिकतम 25 लोगों का ही फिटनेस, परमिट, टैक्स, रजिस्ट्रेशन, टीआर संबंधी ट्रांसफर काम हो रहा था। लोगों की परेशानी को देखते हुए 25 की सीमा हटा दी गई है। अब रोजाना कितने भी लोग जाकर अपने काम करवा सकते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अधिकारियों ने इस बात पर विचार किया कि रोजाना अधिकतम कितने लोगों के काम किए जा सकते हैं। इस आधार पर फैसला लिया गया कि रोजाना अधिकतम 25 स्लॉट के कारण लोगों को बहुत अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए स्लॉट की सीमा खत्म कर दी गई है।
-द्वारिका, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed