फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Senior women are protectors of families as well as culture, tradition and life values.

Dehradun News: वरिष्ठ महिलाएं परिवारों के साथ संस्कृति परंपरा और जीवन मूल्यों की भी रक्षक

Sun, 08 Mar 2026 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Senior women are protectors of families as well as culture, tradition and life values.
सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 38 महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज व राष्ट्र की नींव को मजबूत किया है। कहा कि वरिष्ठ महिलाएं परिवारों के साथ संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की रक्षक भी हैं। सीएम ने यह बात मुख्य सेवक सदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान नारी तू नारायणी कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति और जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की माताओं ने अपने त्याग, परिश्रम और अदम्य साहस से राज्य को आगे बढ़ाया है। पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं समाज के लिए भी प्रेरणादाई होती हैं। उन्होंने कहा जो व्यक्ति सक्रिय रहेगा वही जीवंत भी रहेगा। सक्रियता जीवन को संपन्न बनाती है। कहा कि जिन वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, उनका जीवन संघर्ष, धैर्य और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज की अमूल्य धरोहर है। सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य थीम गिव टू गेन निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुरूप ऐसे वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु होने के बावजूद भी सक्रिय, आत्मनिर्भर और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। इस दौरान उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष गीता राम गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इनको सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में देहरादून जिले की पार्वती देवी नेगी, मीना रवि, डॉ. ज्योति मरवाह, नैनीताल की धनुली नेगी, मीनू जोशी, लता हर्बाेला, रुद्रप्रयाग से भादी देवी, गीता नौटियाल, रामेश्वरी भट्ट, चंपावत से उर्मिला चंद, पौड़ी गढ़वाल से डॉ. उर्मिला राणा, कमला नेगी, पार्वती देवी को सम्मानित किया गया। अल्मोडा से मनोरमा जोशी, हेमलता वर्मा, कामिनी कश्यप, उत्तरकाशी से सरतमा देवी, विशाला भंडारी शन्ति ठाकुर, चमोली से सुशीला सेमवाल, चद्रकला बिष्ट, कलावती देवी, मुन्नी देवी, बागेश्वर से नीमा दफौटी, नारायणी देवी, गंगा राम का सम्मान हुआ। टिहरी गढ़वाल से सोबती देवी, लता देवी, प्रभा रतूड़ी, ऊधम सिंह नगर से मीना शर्मा, आशा मुन्जाल, इंदिरा मिश्रा, हरिद्वार से सैयदा खातून, बाला देवी, कान्ति, पिथौरागढ़ दुर्गा खड़ावत, शकुंतला दयाल, देवकी जोशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed