फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Self employment conditions government set big target to provide employment but banks stuck in giving loans

Dehradun News: सरकार ने रोजगार देने का लक्ष्य बड़ा, लेकिन ऋण देने में बैंकों का अड़ंगा, जानिए क्या है स्थिति

Mon, 27 Mar 2023 01:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Mar 2023 01:17 PM IST
सार

सरकार ने 2021 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना शुरू की थी, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छोटे व्यवसायी व रेहड़ी फड़ लगाने वालों को व्यवसाय के लिए 50 हजार रुपये तक ऋण की सुविधा है। योजना में 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जनवरी तक कई बैंकों ने 2,646 आवेदन स्वीकृत किए।

विज्ञापन
Self employment conditions government set big target to provide employment but banks stuck in giving loans
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना में सरकार ने रोजगार देने का लक्ष्य बड़ा रखा है, लेकिन ऋण देने में बैंकों का अड़ंगा है। इस योजना में सरकार 2022-23 में 10 हजार लोगों को स्वरोजगार देने का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष जनवरी तक मात्र 16.45 आवेदकों को ही ऋण वितरित हुआ है।

विज्ञापन

कोविड महामारी में लॉकडाउन के चलते लोगों की आजीविका प्रभावित हुई थी। इस देखते हुए सरकार ने 2021 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना शुरू की थी, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छोटे व्यवसायी व रेहड़ी फड़ लगाने वालों को व्यवसाय के लिए 50 हजार रुपये तक ऋण की सुविधा है।

विज्ञापन

सरकार ने योजना में 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जनवरी तक कई बैंकों ने 2,646 आवेदन स्वीकृत किए। 1,645 आवेदनों को ही ऋण वितरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन व्यवसायों के लिए दिया जाता है ऋण

नैनो योजना के तहत फल-सब्जी, फास्ट फूड, दर्जी, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटी पार्लर इंब्रॉयड्री, सिलाई-बुनाई, बुक बाइडिंग, स्क्रीन प्रिंटिंग, पेपर बैग, धूप-अगरबत्ती बनाने, कैंडल बनाने, देसी गाय पालन, मशरूम की खेती, मशीन रिपेयरिंग, कार वाशिंग, बेकरी शॉप समेत गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खालिस्तानी आतंकवादी ने मुख्यमंत्री धामी को कॉल पर दी धमकी, पुलिस की बढ़ी टेंशन- जानिए क्या बोला

सभी बैंकों को स्वरोजगार योजना में प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति देकर ऋण उपलब्ध कराने में तेजी लाने को कहा गया है। नैनो योजना में लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण की समीक्षा की जाएगी। -डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव, उद्योग

 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो में जिलावार ऋण वितरण की स्थिति

जिला लक्ष्य स्वीकृत ऋण वितरण

अल्मोड़ा 800 378             235

बागेश्वर 600 288             244

चंपावत 600 350             273

चमोली 800 64             49

देहरादून 900 52             42

हरिद्वार 900 177             15

नैनीताल 900 410             329

पौड़ी 900 51             37

पिथौरागढ़ 700 31             24

रुदप्रयाग 600 178            48

टिहरी 700 63             51

यूएस नगर 900 221            66

उत्तरकाशी 700 383 232

कुल- 10000 2646 1645

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed