{"_id":"6a23f8aa6945bddce905e0ac","slug":"seized-bikes-parked-in-the-police-line-caught-fire-three-vehicles-were-brought-under-control-in-half-an-hour-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, तीन दमकल वाहनों ने आधे घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, तीन दमकल वाहनों ने आधे घंटे में पाया काबू
Sat, 06 Jun 2026 04:09 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 06 Jun 2026 04:09 PM IST
सार
रुद्रपुर पुलिस लाइन परिसर में शनिवार दोपहर सीज किए गए दोपहिया वाहनों के ग्राउंड में अचानक आग लग गई जिससे कई बाइकों को नुकसान पहुंचा। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में के ग्राउंड में खड़ी सीज दोपहिया वाहनों में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रुद्रपुर में पुलिस लाइन परिसर में शनिवार दोपहर ग्राउंड में खड़ी सीज दोपहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया। घटना के समय ग्राउंड में प्रशिक्षण ले रहे युवा मौजूद थे, जिन्होंने आग की लपटें उठती देख तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआती स्तर पर मौजूद लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर सर्विस सक्रिय हुई और रुद्रपुर फायर स्टेशन से दो और पंतनगर फायर स्टेशन से एक दमकल वाहन मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद क्षेत्र में कूलिंग का कार्य भी किया गया ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे।
विज्ञापन
सीएफओ ईशान कटारिया ने बताया कि आग मुख्य रूप से ग्राउंड में खड़ी कुछ सीज बाइकों में लगी थी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन