फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seeking to get rid of Guldar's terror

साहब! शाम ढलते ही गांव के आसपास नजर आने लगता है गुलदार

Sat, 17 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seeking to get rid of Guldar's terror
व्यासभूड़ गांव में गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग पर वन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञ - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता वन प्रभाग के व्यासभूड़ गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों को जान-माल का खतरा सता रहा है। लोगों को रातभर जागकर मवेशियों की रक्षा करनी पड़ रही है। एक माह में गुलदार करीब 12 से अधिक मवेशियों को निवाला बना चुका है। गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग पर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से डीएफओ को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि गांव के आसपास जंगल होने के कारण गुलदार की मूवमेंट होने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। एक महीने में गुलदार कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। बार-बार मवेशियों का निशाना बनाए जाने से पशुपालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा होने लगा है। उन्होंने गुलदार को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मनीष शर्मा, गजेंद्र जोशी, संतराम, अरविंद शर्मा, प्रदीप, आशीष पंवार, कुलदीप चौहान, दीवान नौटियाल, पवन, सुनील, गुड्डू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, रिवर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीडी सकलानी ने बताया कि संबंधित वनकर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी चौकन्ना रहने और मवेशियों को खुला नहीं छोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed