{"_id":"68657fa1210d8ff0030ab3b7","slug":"section-163-implemented-in-three-tier-panchayat-areas-for-peaceful-elections-dehradun-news-c-5-1-drn1031-729580-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू
विज्ञापन
I
IIत्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए निषेधाज्ञा जारी कर दी है। कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर बिना आरओ की अनुमति के कोई बैठक और सभा नहीं होगी। कोई भी पांच से अधिक व्यक्तियों का समूह नहीं बनाएगा। परगना मजिस्ट्रेट की अनुमति के बैगर रोड शो, जुलूस, जनसभा, रैली नहीं निकाली जाएगी। विद्यालयों, न्यायालयों, चिकित्सालयों व धार्मिक स्थलों के समीप ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। झूठी खबरों को प्रचारित-प्रसारित नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति एवं राजनीतिक दल जातिगत एवं धार्मिक भावनाओं को नहीं भड़काएगा। धार्मिक स्थलों का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाएगा। जिले में स्थित समस्त मतदान केंद्रों से 200 मीटर के अंदर कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।I