{"_id":"5ded4ff58ebc3e1c0d2b2ee7","slug":"secretariat-traveled-today-to-protest-against-shisambara-plant-vikas-nagar-news-drn328686241","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में सचिवालय कूच आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में सचिवालय कूच आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों ने सोमवार को विधानसभा कूच करने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोग प्लांट के शिफ्ट नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़े हैं। वहीं, प्लांट के विरोध में लोगों का धरना प्रदर्शन रविवार को 58वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान लोगों ने प्लांट के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार स्थानीय लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है। लोगों के प्रदर्शन के बावजूद अब तक प्लांट पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। प्लांट खोलकर सरकार लोगों को धीमा जहर दे रही है। इसके विरोध में सोमवार को विधानसभा कूच किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में विनोद चौहान, निरंजन चौहान, सुरजीत सिंह नखोलिया, सुधीर रावत, शराफत, सतीश राणा, विजय सकलानी, शशि कुमार, अंकित सचान, सीएम जोशी, मनीष झा, अरविंद भट्ट, संदीप भंडारी, आशा रावत, विनीता भंडारी, दिनेश, मिट्ठन लाल, शिव कुमार, सुरेंद्र सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे। रविवार को रामप्यारी जुयाल, सुमित्रा रावत, लक्ष्मी बुटोला, सरला देवी, मनोज दास, प्रवीण चौधरी, अजय सचान और संतोष प्रधान क्रमिक अनशन पर बैठे।
पछवादून बंद सफल बनाने का आह्वान
सेलाकुई। प्लांट के विरोध में पछवादून संयुक्त समिति की ओर से 14 दिसंबर को प्रस्तावित पछवादून बंद सफल बनाने के लिए रविवार को समिति सदस्यों ने सहसपुर, कैंचीवाला, रामपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। सेलाकुई मेन बाजार स्थित शिव मंदिर में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ ने कहा कि समिति के आंदोलन का लोगों से भरपूर सहयोग मिल रहा है। सरकार की हठधर्मिता के कारण लोगों को पछवादून बंद का निर्णय लेना पड़ रहा है। जल्द ही यदि प्लांट शिफ्ट नहीं किया जाता तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बैठक में प्रचार मंत्री जितेंद्र कुमार गुप्ता ने भी विचार रखे।