फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Secretariat defeated Income Tax Department in the inaugural match

Dehradun News: उद्घाटन मैच में सचिवालय ने आयकर विभाग को हराया

Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Secretariat defeated Income Tax Department in the inaugural match
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित - फोटो : DEHRADUN
उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित आठवीं अंतरविभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अलग-अलग विभागों की कुल 25 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन उत्तराखंड शिक्षा विभाग, यूजेवीएनएल मुख्यालय, उत्तराखंड पुलिस, पिटकुल, भेल, एजे ऑडिट, हेल्थ विभाग और सचिवालय की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

शनिवार को इन टीमों के खिलाड़ियों के बीच एकल और युगल वर्ग के मुकाबले हुए। हेल्थ विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 2-1, शिक्षा विभाग ने यूजेवीएनएल भागीरथ को 3-0, यूजेवीएनएल मुख्यालय ने यूपीसीएल को 3-0, उत्तराखंड पुलिस ने शिक्षा विभाग देहरादून को 3-0 से हराया। पिटकुल ने शिक्षा विभाग पिथौरागढ़ को 3-0, भेल ने यूजेवीएनएल यमुनोत्री को 3-0, एजे ऑडिट ने सिंचाई विभाग को 3-0 और सचिवालय ने आयकर विभाग देहरादून को 2-1 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को एकल व युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मैच बैडमिंटन प्रशिक्षक व उप क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत के नेतृत्व में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

----
जीरो वेस्ट प्रतियोगिता की दिखी झलक
उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जीरो वेस्ट के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिसमें शहरी विकास विभाग महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रतियोगिता में जीरो वेस्ट की झलकियां दिखीं। पानी पीने के लिए स्टील के गिलास, चाय के लिए चीनी मिट्टी के कप, अतिथियों के स्वागत के लिए फूल आदि की व्यवस्था की गई थी। परिसर में जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। सूखे व गीले कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबीन रखे गए हैं। लोगों को जागरूक के लिए एक स्टॉल भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये टीमें कर रही हैं प्रतिभाग
यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएनएल, बैंक ऑफ बड़ौदा, सचिवालय, सिंचाई विभाग, बीएचईएल, एमईएस, पशुपालन, सिडकुल, आयकर विभाग, शिक्षा विभाग, उत्तराखंड पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों की कुल 25 टीमें इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता का समापन 19 दिसंबर को होगा। समापन के दिन मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्य होंगी। इस प्रतियोगिता का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed