{"_id":"655cb53ba26d3aa2330d6f44","slug":"second-kedar-madhyamaheshwar-temple-decorated-with-five-quintals-of-flowers-doors-will-be-closed-tomorrow-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madmaheshwar Temple: पांच क्विंटल फूलों से सजा द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर, आज सवेरे 8 बजे बंद होंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madmaheshwar Temple: पांच क्विंटल फूलों से सजा द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर, आज सवेरे 8 बजे बंद होंगे कपाट
Wed, 22 Nov 2023 02:07 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:07 AM IST
सार
कपाट बंद होते ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर चल उत्सव डोली में विराजमान होकर मंदिर की परिक्रमा और अपने ताम्र पात्रों के निरीक्षण करते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
मद्महेश्वर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे शुभ लग्न पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बीकेटीसी व हक-हकूकधारियों ने मंदिर के कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
दानी-दाताओं के सहयोग से मंदिर को पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट बंद होते ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर चल उत्सव डोली में विराजमान होकर मंदिर की परिक्रमा और अपने ताम्र पात्रों के निरीक्षण करते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue: जगी उम्मीद...भाई से बोला सुरंग में फंसा फोरमैन, चिंता न करो दो दिन में बाहर आ जाएंगे
विज्ञापन
इसके बाद वह पहले रात्रि प्रवास पर गौंडार गांव पहुंचेंगे। जहां पर ग्रामीणों द्वारा अपने आराध्य को सामूहिक अर्ध्य लगाया जाएगा। 23 नवंबर को डोली रांसी गांव पहुंचेगी। जबकि 25 को शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान होगी।