फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second accused of robbery along with elderly also arrested

Dehradun News: बुुजुर्ग के साथ लूट का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Second accused of robbery along with elderly also arrested
विकासनगर के हरबर्टपुर में बुजुर्ग से हुई पांच लाख की लूट के दूसरे आरोपी को भी पुलिस और एसओजी ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने लूट के एक लाख 53 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। एक आरोपी को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

23 मई को जाटोवाला, सहसपुर निवासी शेरदीन हरबर्टपुर बैंक से पैसे लेने गए थे। पैसे निकालकर जैसे ही वह बाहर आए, कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो बदमाश उनका पैसों से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। कुछ दिन पहले पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी अमित कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी, सिविल लाइंस, मुराबाद को लूट के एक लाख पांच हजार रुपये के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

दूसरा आरोपी अविनाश उर्फ मोहित निवासी आदर्श कॉलोनी, सिविल लाइंस, मुरादाबाद फरार चल रहा था। बुधवार रात को पुलिस और एसओजी की टीम ने उसे भी मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दोनों आरोपियों से लूट के तीन लाख 55 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी ने इससे पूर्व दिल्ली और भिवानी में भी लूट की वारदात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed