फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF will send additional rescue force for Chardham Yatra decision taken considering the weather

Dehradun: चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त रेस्क्यू फोर्स भेजेगा एसडीआरएफ, मौसम को देखते हुए लिया गया फैसला

Sat, 03 Jun 2023 03:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2023 03:13 PM IST
सार

चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त रेस्क्यू फोर्स भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ जवान फावड़ों, बेलचों व दूसरे उपकरणों की मदद से बर्फ काटकर रास्ता बना रहे हैं। चारधाम यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से रास्तों के किनारे रोप को भी बांधा जा रहा है। 

विज्ञापन
SDRF will send additional rescue force for Chardham Yatra decision taken considering the weather
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में मौसम के कारण आ रही दिक्कतों को देखते हुए एसडीआरएफ ने अतिरिक्त रेस्क्यू फोर्स भेजने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एसडीआरएफ मुख्यालय से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बारिश के दौरान पहाड़ों पर भूस्खलन, बादल फटना, बज्रपात की संभावना बनी रहती है। जिससे चारधाम यात्रा बाधित होती है।

विज्ञापन


इस वर्ष गर्मियों के मौसम में बारिश होने के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढी हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त रेस्क्यू फोर्स भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ जवान फावड़ों, बेलचों व दूसरे उपकरणों की मदद से बर्फ काटकर रास्ता बना रहे हैं। चारधाम यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से रास्तों के किनारे रोप को भी बांधा जा रहा है। जिससे फ़िसलन भरे रास्ते मे चलते समय श्रद्धालुओं को मदद मिल सके।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में भूस्खलन में फंसे 40 यात्रियों को किया रेस्क्यू

कमांडेंट मिश्रा ने बताया कि इस यात्रा सीजन में अब तक कुल 86 अस्वस्थ और चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार देकर रेस्क्यू किया जा चुका है। इसके अलावा रोजाना सैकड़ो श्रद्धालुओं को दुर्गम रास्तों से पार कराया जा रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, बेहोश होना, अत्यधिक ठंड लगने से हाइपोथर्मिया इत्यादि का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने छुड़ाए पुलिस के पसीने

ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर, कॉन्संट्रेटर आदि देकर स्ट्रेचर के जरिये अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। कुमाऊं मंडल में मां पूर्णागिरि मेले, काली मंदिर के समीप धर्मशालाओं में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित एक्शन लिया गया। पिथौरागढ़ में भूस्खलन में फंसे 40 यात्रियों को बृहस्पतिवार को रेस्क्यू किया गया। शुक्रवार को भी करीब 100 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed