{"_id":"625d7f1018109c7fc27d18e5","slug":"sdrf-to-set-up-tents-in-badrinath-city-news-drn4093765179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्रीनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए टेंट लगाएगी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्रीनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए टेंट लगाएगी एसडीआरएफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए एसडीआरएफ टेंट लगाएगी। यहां मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्य से पहले कई भवनों को तोड़ा गया है। ऐसे में ठहरने के लिए स्थान कम पड़ सकते हैं। लिहाजा डीजीपी अशोक कुमार ने एसडीआरएफ को टेंट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। टेंटों में पुलिस फोर्स, प्रशासन के अधिकारियों के अलावा यात्री भी ठहर सकते हैं।
बता दें कि मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इससे पहले वहां तमाम भवनों को तोड़ा गया है। इनमें कुछ सरकारी हैं तो बहुत से निजी भवन हैं। इसकी जद में कई धर्मशालाएं और सराय भी आए हैं। ऐसे में वहां ठहरने के लिए तकरीबन एक तिहाई इंतजाम ही बचे हैं। पीएसी की कुछ बैरकों को भी तोड़ा गया है। ऐसे में तीर्थयात्रियों और सरकारी कर्मचारियों को रुकने में परेशानी हो सकती है। इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार ने एडीआरएफ को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टेंट लगाए जाएंगे। इन टेंटों में सरकारी कर्मचारी और पीएसी के लिए तो व्यवस्था होगी ही, तीर्थयात्री भी रुक सकते हैं। रात में वहां सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। मास्टर प्लान के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में कोई रुकावट न आए, इसके लिए भी डीजीपी ने अधीनस्थों को निर्देशित किया है।
बदरीनाथ धाम में कई भवन तोड़े गए हैं ताकि वहां मास्टर प्लान के तहत विकास हो सके। ऐसे में एसडीआरएफ धाम में टेंट लगाएगी जिससे बदरीनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों और सरकारी कर्मचारियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
-अशोक कुमार, डीजीपी