फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sdm hemendra suicide shot himself new fact

ललितपुर में खुदकुशी करने वाले एसडीएम के बारे में एक और जानकारी आई सामने

Mon, 01 Oct 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 01 Oct 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
sdm hemendra suicide shot himself new fact
एसडीएम हेमेंद्र - फोटो : file photo

ललितपुर में खुदकुशी करने वाले एसडीएम हेमंत कुमार का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है।

विज्ञापन


उनका परिवार बागेश्वर जिले के तोक (मझरा) ककरा, ग्राम सभा खोली के रहने वाला है। वर्तमान में इनके चचेरे और तहेरे भाई यहां रहते हैं।

रविवार को ललितपुर की मड़ावरा तहसील में तैनात एसडीएम हेमेंद्र कुमार कांडपाल ने खुदकुशी कर ली। जिसकी वजह उनकी पत्नी पिंकी ने इच्छित तबादला न होना बताई है।

परेशान होकर आत्महत्या की

यहां टीडीआई सिटी में रह रहीं पिंकी ने बताया कि ऑर्टिस्टिक बीमारी से ग्रसित इकलौते बेटे तनमय (12) के इलाज के लिए हेमेंद्र मुरादाबाद के आसपास तैनाती चाहते थे। 

काफी प्रयास करने के बाद भी तैनाती नहीं मिली तो उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या की है। रात को दस बजे आखिरी बार हेमेंद्र की पत्नी पिंकी से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने काम का दबाव होने से परेशान होना बताया था।

पिंकी ने बताया कि पति हेमेंद्र को नींद नहीं आती थी। वह नींद की गोली खाते थे। बेटे का इलाज न करवा पाने की चिंता भी उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रही थी।  पिंकी ने बताया कि नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव से भी तबादले के लिए मदद मांगी लेकिन उन्होंने भी तबादला नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में जाकर उन्होंने रायफल से खुद के सिर में गोली मार ली

बता दें कि एसडीएम ललितपुर में सरकारी आवास में अकेले रहते थे। रविवार सुबह वे केंद्रीय मंत्री उमा भारती के कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहां से लौटकर उन्होंने अपने फालोअर से खाना लगाने को कहा। इसी दौरान एक फोन आने के बाद वह सीधे बाहर पहुंचे और खाना खा रहे होमगार्ड संतोष की बंदूक को ले ली।

इसके बाद अंदर कमरे में जाकर उन्होंने रायफल से खुद के सिर में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed