फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM held meeting regarding Winter Line Carnival

Dehradun News: विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर एसडीएम ने की बैठक

Tue, 19 Nov 2024 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
SDM held meeting regarding Winter Line Carnival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारी को लेकर एसडीएम अनामिका ने विभिन्न स्टेक होल्डर एवं विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन तिथि को लेकर चर्चा की।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारी को बैठक में होटल और मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने अपने सुझाव दिए। एसडीएम अनामिका ने बताया कि विंटर लाइन कार्निवाल की बैठक में मालरोड में लाइटिंग कार्य, रेलिंग को सजाना आदि पर चर्चा की गई। इसमें स्थानीय कलाकारों और बाहर से आने वाले कलाकारों को बुलाया जाएगा। साथ ही बताया कि कार्निवाल पहले से ही दिसंबर के अंतिम सप्ताह में किया जाता है, लेकिन बैठक में जनवरी के प्रथम सप्ताह कार्निवाल कराने का सुझाव आया है। इस पर एक बार फिर विचार किया जाएगा। इसके बाद अंतिम तिथि फाइनल की जाएगी। इस अवसर पर ईओ तनवीर मारवाह, नायब तहसीलदार कमल राठौड़, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव अजय भार्गव, ट्रेडर्स एसोसिएशन महामंत्री जगजीत कुकरेजा, शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी, भरत सिंह कुमाईं, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed