फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM Dr. on Tuesday regarding the preparations for

Dehradun News: 15 अगस्त को गांधी चौक पर सुबह 11 बजे होगा सार्वजनिक ध्वजारोहण

Wed, 07 Aug 2024 02:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
SDM Dr. on Tuesday regarding the preparations for
Iस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने विभिन्न संगठनों और अधिकारियों के साथ की बैठकI
विज्ञापन




स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम डाॅ. दीपक सैनी ने विभिन्न संगठनों और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को गांधी चौक पर सुबह 11 बजे सार्वजनिक ध्वजारोहण होगा। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे ध्वज फहराए जाएंगे।


नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह छात्र-छात्राएं प्रभातफेरी निकालेंगे। मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन 13 अगस्त को और मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति 12 अगस्त को क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन, टैक्सी कार एसोसिएशन, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन संयुक्त रूप से टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। पालिका की ओर से शहर के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। पुलिस प्रशासन, उर्जा निगम, जलसंस्थान, अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड़ में रहने को कहा गया है। नगर पालिका ईओ राजेश नैथानी ने बताया कि सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि रहेंगे। अगर किसी कारण से वे नहीं पहुंचते हैं तो सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के बच्चे ध्वजारोहण करेंगे। बैठक में राजवीर सिंह चौहान, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, बीएस नेगी, रूप चंद, अनिल गोदियाल, प्रदीप भंडारी, जगजीत कुकरेजा, मीनाक्षी चौहान, अतुल अग्रवाल, धीरज तड़ियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन चंद्र प्रकाश बडोनी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed