फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scorpio riding miscreants uprooted SBI ATM stole cash worth lakhs Roorkee Uttarakhand news

Roorkee: स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उखाड़ा एसबीआई का एटीएम, लाखों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sat, 16 Dec 2023 03:26 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Dec 2023 03:26 PM IST
सार

स्कार्पियो सवार बदमाश एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले गए। सीसीटीवी  के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है। एटीएम में  लाखों रुपये की नकदी थी।

विज्ञापन
Scorpio riding miscreants uprooted SBI ATM stole cash worth lakhs Roorkee Uttarakhand news
: स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उखाड़ा एटीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने एटीएम काटकर लाखों की नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी मेें कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जीप नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा में हाईवे किनारे एसबीआई का एटीएम लगा है। शनिवार सुबह लोग मार्निंग वॉक पर निकले तो उनकी नजर एटीएम पर पड़ी। उन्होंने पास में जाकर देखा तो पूरी मशीन कटी पड़ी थी। उसमें से पूरी नकदी भी गायब थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: लोकसभा की पांचों सीटों पर बड़े नेताओं को मिलेगी प्रभारी की जिम्मेदारी, मंथन शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम की जांच की। सूचना पर बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। एक कैमरे में स्कॉर्पियो सवार तीन से चार बदमाश कंबल ओढ़े एटीएम के अंदर से बोरे में नकदी ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह स्काॅर्पियो में बैठकर लक्सर की ओर फरार होते दिखाई दिए। पुलिस स्काॅर्पियो की नंबर प्लेट से बदमाशों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed