फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scientists will gather to churn on landslides in Himalayan regions

हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन पर मंथन को जुटेंगे वैज्ञानिक

Wed, 26 Feb 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Scientists will gather to churn on landslides in Himalayan regions
देहरादून। हिमालयी राज्यों में हर साल भूस्खलन से होने वाली भारी तबाही, जानमाल का नुकसान कम करने, प्राकृतिक आपदा को रोकने के उपायों पर मंथन करने के लिए देश दुनिया के वैज्ञानिक 13 मार्च से वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी में जुटेंगे। दो दिवसीय सेमिनार में देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों के अलावा नार्वे, नीदरलैंड और ब्रिटेन के कई भूविज्ञानी याख्यान देंगे।
विज्ञापन

सेमिनार के संयोजक व वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विक्रम गुप्ता ने बताया कि सेमिनार में भूस्खलन के कारण, रोकने के उपाय, जलवायु परिवर्तन के चलते भूस्खलन पर पड़ने वाले प्रभावों, अर्ली वार्निंग सिस्टम, लैंडस्लाइड मैकेनिज्म पर मुद्दों पर चर्चा होगी। डॉ. विक्रम गुप्ता के मुताबिक भूस्खलन के चलते उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में हर साल जानमाल का भारी नुकसान होता है। सेमिनार में जियोलॉजिकल सर्वे आफ नॉर्वे के महानिदेशक मेब्रिट मायर, नार्वे के ही वैज्ञानिक डॉ. रेगीनाल्ड हरमंस, नॉर्वे जिओ टेक्निकल इंस्टीट्यूट ओस्लो के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र के अलावा देश के कई आईआईटी समेत अन्य तकनीकी संस्थानों के वैज्ञानिक व्याख्यान देंगे। सेमिनार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा, डॉ. एम राजीवन, प्रोफेसर अशोक साहनी, वाडिया इंस्टीट़्यूट के निदेशक कलाचंद सांई समेत कई वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed