फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scientist search the system of earthquake forecast

आने से पहले भूकंप कैसे देता है संभलने का मौका, जानने के लिए क्लिक करें...

Tue, 24 Oct 2017 03:17 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Oct 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
scientist search the system of earthquake forecast
earthquake - फोटो : file photo

भूकंप कब आएगा? कैसे पता चलेगा? सरीखे सवाल दुनिया भर के लोगों को परेशान किए रहते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि भूकंप के संकेत दो-तीन दिन पहले ही जाहिर होने लगते हैं।

विज्ञापन


बड़ा भूकंप आने के दो-तीन दिन पहले तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ जाता है। इसके अलावा भूकंप अन्य संकेत भी देता है। इन्हें पहचान लिया जाए तो नुकसान से बचा जा सकता है। भुज, नेपाल, मैक्सिको में भूकंप आने के पहले वातावरण और भूगर्भीय स्थिति का अध्ययन करके विज्ञानियों ने यह तथ्य उजागर किया है।
विज्ञापन


ढाई सौ किमी लंबी हिमालयी पट्टी के भूकंप के प्रति संवेदनशील होने से पूरे उत्तर भारत को तेज झटके लगने का खतरा है। भुज, नेपाल और मैक्सिको के भूकंप की स्थिति के अध्ययन के आधार पर विज्ञानियों का सुझाव है कि इस पूरे क्षेत्र में चेतावनी तंत्र मजबूत कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो दिन पहले भूकंप का अंदाजा लगाया जा सकता है

scientist search the system of earthquake forecast
भूकंप - फोटो : file photo
भूकंप के क्षेत्र में कार्य कर रहे सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हैदराबाद, भाभा चेयर प्रोफेसर डॉ. वीपी डिमरी ने यहां वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान में व्याख्यानमाला के दौरान बताया कि भुज और नेपाल में भूकंप आने के चार-पांच दिन पहले तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था।

इसके साथ ही भूकंप वाले क्षेत्र में भूगर्भ से हीलियम गैस का रिसाव बढ़ जाता है। इससे एक-दो दिन पहले भूकंप का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा अचानक जलस्तर घट या बढ़ जाता है। नालों से पानी अचानक गायब हो जाएगा या फिर बहुत अधिक बढ़ जाएगा।

इसके अलावा प्राइमरी और सेकेंडरी तरंगें निकलती हैं। प्राइमरी तरंगें बहुत तेज जाती हैं। अगर इन्हें पहचान कर अलर्ट हो तो सेकेंडरी तरंगों के आने तक कुछ संभला जा सकता है। सेकेंडरी तरंगें ही तबाही मचाती हैं। इनके बीच 65-67 सेकेंड का गैप होता है। मैक्सिको में इन्हीं संकेतकों के समझ लेने से तबाही कम हुई।  

कुछ सालों में आए बड़े भूकंप

scientist search the system of earthquake forecast
Earthquake - फोटो : file photo
शिलांग (1898 वर्ष), कांगड़ा (वर्ष1904), बिहार-नेपाल (वर्ष1934), असम (वर्ष 1950), भुज (वर्ष 2001) नेपाल (वर्ष 2015)

छोटे भूकंप टलता हादसा
छोटे-छोटे भूकंप से भूगर्भ की ऊर्जा निकलते रहने से बड़े भूकंप का खतरा आगे टलता रहता है। विज्ञानियों का कहना है कि छोटे भूकंप से भूगर्भ का दबाव थोड़ा कम हो जाता है, फिर भी अगर भूगर्भ में ऊर्जा भरी हुई है तो बड़े भूकंप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed