फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   scientist found proof of rigvedic period of kings

वैज्ञानिकों को एक गुफा में मिली ऋग्वैदिक काल के दस राजाओं की निशानियां

Sun, 04 Sep 2016 07:53 PM IST
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Sep 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
scientist found proof of rigvedic period of kings
painting on cave wall - फोटो : amar ujala

ऋग्वेद के सातवें अध्याय में पैसुनी नदी के किनारे जिन दस राजाओं के युद्ध का जिक्र है, उसकी कुछ निशानियां विंध्याचल क्षेत्र की एक गुफा में मिली हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों के मुताबिक इस युद्ध के बाद ही देश में आर्य और अनार्य संस्कृतियों का मिलन हुआ था। हाल ही में एंथ्रोपोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने विंध्याचल इलाके की एक बड़ी गुफा की चट्टानों पर बनी इन पेटिंग को देखा।
विज्ञापन


एएसआई टीम को हुसंगाबाद से 40 किलोमीटर दूर बुधनी तहसील की नकटी तलाई के पास गुफा में ये रॉक पेंटिंग मिली हैं। यह गुफा डेढ़ फुट लंबी और चार फुट चौड़ी है। इसी की चट्टानों पर विभिन्न प्रकार के युद्ध दृश्यों की पेंटिंग बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों साल पुरानी हैं ये पेंटिंग्स

scientist found proof of rigvedic period of kings
painting on cave wall

ये पेंटिंग हजारों साल पुरानी ऋग्वेद कालीन मानी जा रही हैं। इन पेंटिग में धनुष-बाण, भाला और तलवारों से युद्ध करते हुए दिखाया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आर्यों के आने के बाद ही तलवार का इस्तेमाल शुरू हुआ था। अनार्य उस वक्त भी तीर, भाला से युद्ध किया करते थे। आर्यों के समय में ही युद्ध में घोड़ों का इस्तेमाल बढ़ा था।

वैसे तो नकटी तलाई की इस गुफा में लोग अर्से से इन पेंटिंग को देख रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने इनका अध्ययन पहली बार शुरू किया है। इन पेंटिंग को संरक्षित करने की दिशा में भी एएसआई ने प्रयास शुरू किए हैं।

वैज्ञानिकों का तर्क है कि दस राजाओं के युद्ध के बाद एक बड़ा बदलाव आया था। इस युद्ध की चर्चा हर जगह रही। इससे प्रभावित होकर ये पेंटिंग बनाई गई होंगी। उस वक्त विंध्य और सतपुड़ा रेंज की गुफाओं में प्राचीन काल के लोगों के वासस्थल रहे हैं।

नकटी तलाई की गुफा में मिली पेंटिंग हजारों साल पुरानी हैं। इन पेंटिंग को दस राजाओं के युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है। पेंटिंग से दो संस्कृतियों के लोगों के युद्ध के तरीके स्पष्ट होते हैं।
- डॉ. एआर सांख्यान (वरिष्ठ वैज्ञानिक, एएसआई)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed