{"_id":"6849d363ba08fa808105b9f4","slug":"schools-should-give-revised-mark-sheets-to-students-who-passed-the-re-examination-chief-education-officer-dehradun-news-c-5-1-drn1031-713719-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पुन: परीक्षा में पास छात्रों को दे संशोधित अंकतालिका : मुख्य शिक्षाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पुन: परीक्षा में पास छात्रों को दे संशोधित अंकतालिका : मुख्य शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
I
IIशिक्षा विभाग ने कहा, संशोधित अंकपत्र देने की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्य की
I
I
I
Iमुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने डालनवाला स्थित समर वैली स्कूल को संशोधित अंकपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कमान ढौंडियाल ने कहा कि उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2024-25 के दौरान कक्षा 11 के अनुत्तीर्ण छात्रों की पुन: परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा के प्राप्तांक की सूची नौ जून को विद्यालय को ई-मेल के माध्यम से भेजी जा चुकी है। सीईओ ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को उनके संशोधित अंकपत्र जल्द से जल्द और नियमानुसार प्रदान किए जाएं। यह जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्य की है। विभाग ने यह निर्देश तब जारी किया है जब बुधवार को विद्यालय की ओर से शिक्षा विभाग से पुन: परीक्षा के परिणामों की व्यक्तिगत व सत्यापित अंकतालिकाएं प्रदान करने की मांग की गई। बता दें कि हाल ही में समर वैली स्कूल में 11वीं की परीक्षा में 37 छात्र-छात्राएं फेल हुए थे। इसके बाद अभिभावकों ने विद्यालय पर बच्चों को जबरन फेल करने का आरोप लगाया था और उत्तराखंड बाल आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।I