फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schoolgirl and youth missing on the banks of Ganga Nagar in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा और युवक गंगनहर के किनारे लापता, छात्रा ने बताया था जान का खतरा

Tue, 11 Dec 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 11 Dec 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl and youth missing on the banks of Ganga Nagar in suspicious circumstances
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा और युवक गंगनहर के किनारे लापता - फोटो : अमर उजाला

सुबह परिजनों को फोन कर जान का खतरा बताने वाली सहारनपुर निवासी छात्रा और युवक गंगनहर के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों रविवार से ही घर से फरार हैं। छात्रा के परिजनों और पुलिस ने गंगनहर किनारे तलाश की तो दोनों के मोबाइल और बैग बरामद हुए हैं। ऐसे में पुलिस और परिजन दोनों के गंगनहर में कूदने की आशंका जता रहे हैं। बैग और मोबाइल मिलने के बाद छात्रा के परिजन फिलहाल वापस सहारनपुर लौट गए। वहीं, पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही दोनों के संपर्क में कौन-कौन था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर स्थित एक गांव निवासी छात्रा सहारनपुर में ही रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार सुबह छह बजे छात्रा ने मोबाइल से अपने परिजनों को कॉल कर जान का खतरा बताते हुए रुड़की में गंगनहर किनारे होने की बात कही थी। इस पर परिजन सुबह ही सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और परिजन सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे छात्रा की छानबीन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

यहां सोलानी नदी के पुल के पास गंगनहर किनारे पुलिस को दो बैग और दो मोबाइल मिले। छात्रा के परिजनों ने मोबाइल और बैग की पहचान कर ली जबकि दूसरा बैग और मोबाइल किसी युवक का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

फिल्मी तो नहीं गंगनहर में कूदने की कहानी

पुलिस ने मोबाइल के आधार पर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि युवक भी सहारनपुर का ही रहने वाला है और रविवार से ही घर से फरार है। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में काफी देर तक दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि दोनों गंगनहर में कूदे हों या फिर कोई साजिश रची हो। फिलहाल दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है।  

छात्रा और युवक के इस तरह लापता होने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। छात्रा के परिजनों को कॉल कर अपनी जान को खतरा बताना और रुड़की में होने की जानकारी देना। इसके बाद गंगनहर के किनारे दोनों के मोबाइल और बैग मिलने की बात से ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि हो सकता है कि दोनों ने फिल्मी तर्ज पर परिजनों और पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए गंगनहर में कूदने की कहानी बनाई हो। पुलिस और परिजन भी इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं। 

नाबालिग है छात्रा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है और धावक भी है। उसने कई बार जिलास्तरीय और प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया है। वह आगे होने वाली प्रतियोगिताओं की भी तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed