फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship Scam: Charge sheet issued to Joint Director, Preparation to send to Deputy Director

छात्रवृत्ति घोटाला : संयुक्त निदेशक को आरोप पत्र जारी, उपनिदेशक को भेजने की तैयारी

Wed, 07 Oct 2020 02:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Oct 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Scholarship Scam: Charge sheet issued to Joint Director, Preparation to send to Deputy Director
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

शासन ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक को छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में आरोप पत्र जारी कर दिया है। जनजातीय कल्याण विभाग के  उपनिदेशक को आरोप पत्र जारी करने की तैयारी है। साथ ही समाज कल्याण निदेशालय के स्तर से आरोपी सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को भी आरोप पत्र जारी होंगे। इसके लिए निदेशालय स्तर पर कसरत शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर प्रदेश सरकार से पूछा था कि छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों के मामले में विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई हुई है। इस संबंध में कोर्ट की ओर से शासन को आरोपियों की एक सूची भी भेजी गई थी। अब शासन को आरोपी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर हुई कार्रवाई का ब्योरा हलफनामे के साथ न्यायालय को देना है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सचिव समाज कल्याण एल फनै को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, शासन संयुक्त निदेशक गीता राम नौटियाल को आरोप पत्र जारी कर दिया गया है। जनजातीय विभाग के उपनिदेशक को एक-दो दिन में आरोपपत्र जारी हो जाएगा। ये दोनों अधिकारी छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद जेल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पर शासन ने निलंबन की कार्रवाई की थी। लेकिन विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही थी। कोर्ट के निर्देश के बाद विभागीय कार्रवाई में तेजी आ गई है। छात्रवृत्ति घोटाले की एसआईटी जांच में तीन अन्य तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी भी आरोपी हैं।

इनके मामले में निदेशालय स्तर से आरोप पत्र जारी करने की कार्रवाई होनी है। निदेशक समाज कल्याण विनोद गिरी गोस्वामी के मुताबिक, तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारियों के मामले में विवरण जुटाया जा रहा है। विवरण प्राप्त होने के बाद आरोप पत्र जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।


जांच अधिकारी भी होगा तैनात

आरोप पत्रों का जवाब प्राप्त होने के बाद शासन जांच अधिकारी तैनात करेगा। जांच अधिकारी आरोपों के जवाब की जांच करेगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed