फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scheduled Caste youth assaulted in Uttarkashi case will also be filed against those who fined in Panchayat

Uttarakhand: अनुसूचित जाति के युवक पर जुर्माना लगाने वालों के खिलाफ होगा केस दर्ज, मंदिर में प्रवेश पर था पीटा

Sun, 22 Jan 2023 04:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Jan 2023 04:46 PM IST
सार

आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि डीएम को कहा गया है कि क्षेत्र में युवक की पिटाई वाले मामले में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाने के प्रयास हो। कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। ऐसा प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

विज्ञापन
Scheduled Caste youth assaulted in Uttarkashi case will also be filed against those who fined in Panchayat
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र के सालरा मंदिर में अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई के बाद पंचायत में उस पर जुर्माना लगाने वालों पर भी मुकदमा दर्ज होगा। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग ने उत्तरकाशी के डीएम और कप्तान को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक, सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को भी जल्द निर्देश जारी होंगे कि धार्मिक स्थलों में अनुसूचित जाति के लोगों के प्रवेश रोकने या उनसे मारपीट के जहां ऐसे मामले संज्ञान में आते हैं, उनमें बेहद सख्ती से कार्रवाई हो और दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमे दर्ज हों।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोग के सचिव को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को पत्र जारी करने को कहा है। उत्तरकाशी के डीएम व कप्तान को पहले ही इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के दिन से ही आयोग की इस पर नजर बनी हुई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक को मारपीट करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए

आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि डीएम को कहा गया है कि क्षेत्र में युवक की पिटाई वाले मामले में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाने के प्रयास हो। कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। ऐसा प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कई जगह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

सामाजिक समरसता सम्मेलन होगा
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग आने वाले दिनों में एक समरसता सम्मेलन करेगा। इसमें धार्मिक संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed