फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scam in new uttarakhand assembly building

68 करोड़ महंगी हो गई उत्तराखंड की नई विधानसभा, बैठी जांच

Fri, 18 Nov 2016 03:24 PM IST
डॉ. सुधांशु द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून
डॉ. सुधांशु द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Nov 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
scam in new uttarakhand assembly building
gairsain - फोटो : arunesh pathaniya/ amarujala dehrdun

भराणीसैंण में बन रहे विधानसभा भवन व अन्य सुविधाओं में बिना मंजूरी 68 करोड़ अधिक की वृद्धि करने को लेकर खलबली मच गई है।

विज्ञापन


राज्य योजना आयोग की मानें तो निर्माण कार्य कर रही नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) की मनमानी के चलते योजना पर मंजूर 105.02 करोड़ रुपये का खर्च 168.02 करोड़ दर्शाया गया है।
विज्ञापन


इनमें कई ऐसे व्यय दिखाए गए हैं, जिनसे संबंधित कागजात भी नहीं पेश किए गए हैं। फिलहाल पूरे मामले की शासन स्तर पर जांच बिठा दी गई है।

भराणीसैंण में विधानभवन और उससे जुड़े अन्य कार्यों के निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था एनबीसीसी को सौंपा गया था। इसका मूल खर्च 105.03 करोड़ का था, लेकिन एनबीसीसी ने पुनरीक्षित आगणन 168.02 करोड़ का पेश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य योजना आयोग ने 14 बिंदुओं के तहत आपत्ति की है

scam in new uttarakhand assembly building
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह 'बाएं' - फोटो : amar ujala

नियमानुसार दस फीसदी से अधिक के व्यय होने पर पहले शासन की मंजूरी लेना जरूरी है, मगर यहां यह प्रक्रिया हुई ही नहीं। इसको लेकर राज्य योजना आयोग ने 14 बिंदुओं के तहत आपत्ति की है।

हाल ही में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसके बाद एक कमेटी का गठन भी किया गया। इस कमेटी को 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देना थी, मगर विधानसभा सत्र के चलते अब यह कमेटी 22 नवंबर को भराणीसैंण जाएगी।

कमेटी बनाई गई है, जो मौका-मुआयना करेगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि अब जो काम चल रहे हैं, उसमें होने वाले खर्च को कैसे कम किया जाए।
- शत्रुघ्न सिंह, मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed