फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SC youth assaulted in Uttarkashi Commission said case file if someone stops from entering temples Uttarakhand

Uttarkashi: मंदिरों में प्रवेश करने से कोई रोके तो मुकदमा दर्ज करें, युवक से मारपीट के मामले के बाद आयोग सख्त

Wed, 25 Jan 2023 01:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jan 2023 01:33 PM IST
सार

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट की घटना के बाद उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग के अध्यक्ष ने जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए आदेश में कहा कई धार्मिक स्थलों में जातीय आधार पर प्रवेश प्रतिबंधित किया जा रहा है। शासन इस तरह के सभी धार्मिक स्थलों को चिन्हित करे।

विज्ञापन
SC youth assaulted in Uttarkashi Commission said case file if someone stops from entering temples Uttarakhand
आयुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग ने सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि मंदिरों में अनुसूचित जाति के लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की घटनाओं पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। आयोग ने ऐसी घटनाओं को चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में दलित युवक के साथ मारपीट की घटना के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की सचिव कविता टम्टा ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए आदेश में कहा कई धार्मिक स्थलों में जातीय आधार पर प्रवेश प्रतिबंधित किया जा रहा है। शासन इस तरह के सभी धार्मिक स्थलों को चिन्हित करे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Suicide Case: राहुल और शिल्पा की लव स्टोरी का क्या था सच, दोनों के परिजनों की इन बातों ने उलझाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे धार्मिक स्थल पर यदि किसी वर्ग विशेष को प्रवेश से वंचित किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा जानकारी मिली है, अब भी कई धार्मिक स्थलों में जातीय आधार पर प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है। इस तरह के मामले सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed