फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SBPS students showed strength in sports

एसबीपीएस के छात्रों ने खेलकूद में दिखाया दम

Sun, 22 Dec 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
SBPS students showed strength in sports
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि।
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। समापन अवसर पर विजेता छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार बाईपास स्थित स्कूल परिसर में शनिवार को मुख्य अतिथि एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि एसएस बिष्ट, स्कूल के प्रबंध निदेशक डीएस पंवार और विपिन बलूनी ने संयुक्त रूप से वार्षिक खेल समारोह का शुभारंभ किया। नर्सरी से कक्षा चार तक के छात्र-छात्राओं ने शिव तांडव, योगाभ्यास और फैन ड्रिल की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद उन्होंने बैलेंसिंग द बॉल, बेक ए केक, थ्री लेग्ड रेस, हूला हूप और हर्डल रेस जैसी स्पर्द्धाओं में हिस्सा लिया। अन्य छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है। खुद को फिट रखने के लिए हर किसी को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के लिए खेल करियर का एक बहुत बड़ा विकल्प बनकर उभरा है, जहां पैसा, मान-सम्मान सब कुछ है। इस अवसर पर डॉ. एसएस राणा, सुनील सेमवाल, उप प्रधानाचार्य अलका राणा समेत अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed