फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sawan somvar Devotees Throng Gopinath and Major Shiva Temples in Chamoli for Jalabhishek Uttarakhand News

Sawan Somwar: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 20 Jul 2026 12:04 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Mon, 20 Jul 2026 12:04 PM IST
सार

सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है, ऐसें में शिवभक्तों के लिए यह महीना बहुत ही विशेष, पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने पर वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं की पूरा करते हैं। 

विज्ञापन
Sawan somvar Devotees Throng Gopinath and Major Shiva Temples in Chamoli for Jalabhishek Uttarakhand News
शिवालयों में जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन के प्रथम सोमवार पर जनपद चमोली के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान गोपीनाथ मंदिर के साथ ही बटलेश्वर मंदिर, गंजेश्वर मंदिर, बामनाथ और रुद्रनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठे।

विज्ञापन


वहीं श्रीनगर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे जलाभिषेक व दर्शन के लिए कतारों में डटे रहे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर, नारायणबगड़ बाजार में घुसा मलबा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आराघर स्थित लक्ष्मी नारायण पंचायती मंदिर और केदारपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed