फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Heavy Rain Landslides Debris Blocks Yamunotri Highway Boulders Hit Karnaprayag Simli Road

Uttarakhand: मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर, नारायणबगड़ बाजार में घुसा मलबा

Mon, 20 Jul 2026 09:24 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट, उत्तरकाशी/ कर्णप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट, उत्तरकाशी/ कर्णप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Mon, 20 Jul 2026 09:24 AM IST
सार

मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बाधित है। दूसरी तरफ कर्णप्रयाग में सिमली मार्ग पर भारी बोल्डर गिर गए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Rain Landslides Debris Blocks Yamunotri Highway Boulders Hit Karnaprayag Simli Road
हाईवे और सड़कें बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री घाटी में मध्य रात्रि से लगातार हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे स्याना चट्टी सहित कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से आवाजाही बंद हो गई है। लगातार बारिश के कारण सड़क खोलने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं कर्णप्रयाग सिमली मार्ग पर भी बोल्डर गिर गए।

विज्ञापन


https://www.amarujala.com/video-shots/short-videos/uttarakhand-disaster-strikes-from-the-mountains-debris-halts-movement-2026-07-20

नारायणबगड़ के थरालीबगड़ बाजार में एक बार फिर मलबा घुसने से हाईवे बाधित हो गया, जिसे बीआरओ ने सोमवार सुबह मलबा हटाकर खोल दिया। बारिश के साथ बहकर आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जबकि सरकारी राशन गोदाम में भी आंशिक रूप से मलबा पहुंचा है। अस्पताल के आगे और जीत सिंह मार्केट क्षेत्र में हाईवे पर मलबा फैलने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उधर, कर्णप्रयाग में रविवार रात से बिजली आपूर्ति भी बाधित है।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने कई जिलों के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों के लिए अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में होने वाली बारिश के कारण उन इलाकों में पानी का बहाव (सर्फेस रनऑफ) तेजी से बढ़ सकता है जहां की मिट्टी पहले से ही पूरी तरह से गीली (संतृप्त) हो चुकी है। इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिल सकती है। 
 

 

दून समेत 12 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद

बागेश्वर को छोड़कर बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी समेत 11 जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। 

आज माैसम का रेड व प्रशासन का हाई अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार  20 जुलाई को रेड अलर्ट और 21 जुलाई को फिर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में कई स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर लगातार स्थिति पर नजर रखें। भूस्खलन और जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनें, राहत एवं बचाव उपकरण, आवश्यक मानव संसाधन और अन्य संसाधनों की पहले से तैनाती की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) को दिया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए हालात की लगातार निगरानी करें। इससे जन-धन के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने लोगों से भी मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा खराब मौसम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे किसी भी संभावित आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed