फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sawan 2019 Miracle in lord shiva temple Nandi and ganesh idol drink milk

सावन 2019: भगवान शिव के मंदिर में हुआ चमत्कार, नंदी और गणेश की प्रतिमा पीने लगी दूध

Mon, 29 Jul 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/लक्सर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jul 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2019 Miracle in lord shiva temple Nandi and ganesh idol drink milk
दूध पी रहे नंदी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुड़की समेत तमाम देहाती क्षेत्रों में रविवार को नंदी और गणेशजी के दूध पीने की सूचना पर मंदिरों में भीड़ जुट गई। लोगों ने इनको जी भरकर दूध पिलाया। श्रद्धालुओं का कहना था कि उनके हाथों से नंदी और गणेशजी की मूर्तियों ने दूध पिया है।

विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में यह सूचना आग की तरह फैल गई। देर शाम तक लोगों का दूध पिलाने को लेकर मंदिरों में तांता लगा रहा। रुड़की के आदर्शनगर में सुबह करीब 10 बजे नंदी के दूध पीने की सूचना पर मंदिर में भीड़ लगी रही। वहीं लक्सर के बाकरपुर गांव के शिव मंदिर में स्थित नंदी की प्रतिमा द्वारा दूध पीने की जानकारी लगने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने नंदी को दूध पिलाना शुरू कर दिया। वहीं क्षेत्र के कबूलपुरी, रणजीतपुर, फतवा, रायसी, फतवा, भिक्कमपुर, महाराजपुर, खानपुर ब्रह्मपुर, निरंजनपुर, प्रतापपुर गांव के अनेक श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए।

श्रद्धालु पवन कुमार, अंकित, रजत कुमार व दीपक आदि ने बताया कि जब वे चम्मच में दूध लेकर नंदी के मुंह पर लगा रहे थे तो चम्मच खाली हो रहा है। खानपुर के जटा शंकर महादेव मंदिर, खानपुर और शिव हनुमान मंदिर प्रह्लादपुर मंदिर में भी देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। शाम के समय लक्सर के सैदाबाद में गणेशजी की मूर्ति के दूध पीने की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed