फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Saving the lingua franca is the responsibility of every person'

लोकभाषाओं को सहेजना हर उत्तराखंड की जिम्मेदारी

Mon, 22 Feb 2021 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
'Saving the lingua franca is the responsibility of every person'
धाद लोकभाषा एकांश की ओर से अंतरराष्ट्रीय लोक भाषा दिवस पर हुए कार्यक्रम में गढ़वाली भाषा को प्रोत्साहन देने का संकल्प लिया। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गढ़वाली भाषा समृद्ध एवं लोकप्रिय है। आज गढ़वाली देश ही नहीं, विदेश में भी प्रचलित है। इस दौरान नेगी ने लोकभाषाओं पर आधारित पुस्तकों का विमोचन किया।
विज्ञापन

मालदेवता स्थित स्मृति वन में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कई संस्थाएं गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं का महत्व कम दर्शाती हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है। उत्तराखंड की लोकभाषाएं यहां की धरोहर हैं। इसे सहेजने की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। हम जहां भी रहें, हमेशा अपनी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देते रहना चाहिए।
विज्ञापन

धाद के केंद्रीय अध्यक्ष लोकेश नवानी ने कहा कि वैश्वीकरण के कारण बाहरी भाषाएं स्थानीय लोकभाषाओं पर हावी हो रही हैं। हमें पश्चिमी संस्कृति को अपनाकर मूल संस्कृति से कटना नहीं चाहिए। नंदकिशोर हटवाल ने बाल साहित्य में लोकभाषा के प्रयोग के जरिये युवा पीढ़ी को भी जोड़ने पर बल दिया। डायट प्राचार्य राकेश बहुगुणा ने कहा कि भाषाएं सीखना अच्छा है, लेकिन अपनी मूल लोकभाषा को हमेशा प्राथमिकता में रखना होगा। इस अवसर पर पुष्पलता रावत, मुकेश नौटियाल, प्रदीप बहुगुणा, संस्था केंद्रीय महासचिव तन्मय ममगाईं, डॉ. कमला पंत, डॉ. आशा रावत, हर्षमर्णी व्यास, डॉ. राकेश बलूनी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भाषाओं की 15 पुस्तकों का विमोचन
लोकभाषा दिवस पर हुए कार्यक्रम के प्रभारी शांति प्रकाश जिज्ञासु ने कहा कि रूम टु रीड के तहत चार लोकभाषाओं गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी व हिंदी में 15-15 कहानियों की पुस्तकों का विमोचन किया। पुस्तकों के लेखकों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed