फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal maharaj's statement's for sedan chairs

सतपाल महाराज बोले, खतरनाक हैं यमुनोत्री जाने वाली पालकियां

Tue, 02 May 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
satpal maharaj's statement's for sedan chairs

पालकी में बैठकर यमुनोत्री जाने के मामले में पर्यटन और तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। इन स्थितियों के बीच, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को स्थिति साफ की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह चारधाम यात्रा की तैयारियों के परखने के लिए पालकी में बैठे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही पालकी असुविधाजनक है। इसलिए सरकार जल्द ही नई पालकी लांच करेगी, जो एल्मुनियम की होगी।
विज्ञापन


यमुनोत्री के कपाटोद्घाटन वाले दिन सतपाल महाराज वहां पहुंचे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर महाराज की आलोचना शुरू हो गई थी। महाराज ने सोमवार को कहा कि सारी स्थिति को गलत ढंग से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी का काम काबिलेतारीफ

satpal maharaj's statement's for sedan chairs

र्यटन और तीर्थाटन मंत्री बनने के बाद से ही कोशिश है कि तैयारियों में कोई कमी न रहने पाए। यात्री सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। इसलिए वह केदारनाथ और बद्रीनाथ क्षेत्र से लेकर यमुनोत्री तक पहुंचे हैं। 

पीडब्ल्यूडी का काम काबिलेतारीफ
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि यमुनोत्री मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने जिस तरह से जान हथेली पर रखकर कार्य किया है, वह काबिलेतारीफ है। विभाग को सम्मानित करने की सिफारिश वह सीएम से करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि इस बार 21 से 22 लाख श्रद्घालु चारधाम की यात्रा पर उत्तराखंड आएंगे। 

नीलांग ने कराई आध्यात्मिक अनुभूति
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यमुनोत्री से 15 किमी आगे नीलांग क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। महाराज के अनुसार, इस स्थान पर उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति हुई है। यहां पर ऐसा लगता है कि जैसे बाबा केदार के साक्षात दर्शन हो रहे हों। उन्होंने कहा कि जून में यहां पर भव्य मेला आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed