फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sapera gang member arrested with 60 kg ganja

Dehradun News: 60 किलोग्राम गांजा के साथ सपेरा गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sapera gang member arrested with 60 kg ganja
I
विज्ञापन

II
I
I-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गांजा लेकर आ रहा था आरोपी
I
I गांजा सप्लाई के आरोप में पुलिस ने सपेरा गैंग के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 60 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी का एक साथी बिहार से कंटेनर के माध्यम से गांजा लाता है। इसके बाद कंटेनर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में खड़ा कर वहां से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सप्लाई किया जाता है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर पुलिस सोमवार रात को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोका गया। कार की चेकिंग हुई तो उसमें गांजा रखा हुआ था। गांजा सप्लाई के आरोप में कार चालक बबलू सपेरा को गिरफ्तार कर लिया गया। गांजा की कुल मात्रा 60 किलोग्राम पाई गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iबबलू सपेरा ने पूछताछ में बताया कि उसका एक साथी जावेद बिहार से कंटेनर के माध्यम से गांजा लेकर आता है। इसके बाद इस कंटेनर को मेरठ और मुजफ्फरनगर में खड़ा किया जाता है। वहां से कार के माध्यम से इस गांजा को देहरादून, हरिद्वार और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iबबलू सपेरा सपेरा बस्ती मोथरोवाला का रहने वाला है। जावेद उसे सप्लाई के लिए इलाके भी बताता है। इन जगहों पर वह पुड़ियों में गांजा बेचता है। आरोपी मेरठ और मुजफ्फरनगर से हर तीसरे और चौथे दिन गांजा लेकर आता है। उसने सपेरा बस्ती, काठ बंगला बस्ती, मोथरोवाला बस्ती, चंद्रभागा बस्ती आदि जगहों पर गांजा सप्लाई किया है। आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed