फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Santosh Trophy North Zone 2019 uttarakhand Football team play with haryana team

उत्तराखंड करेगा संतोष ट्रॉफी नॉर्थ जोन की मेजबानी, 22 सितंबर को हरियाणा से होगी पहली भिडंत 

Tue, 27 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Santosh Trophy North Zone 2019 uttarakhand Football team play with haryana team
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देश की प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिताओं में से एक संतोष ट्रॉफी की मेजबानी उत्तराखंड करेगा। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन की आठ टीमें खेलेंगी। 22 सितंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी। पहला मैच मेजबान उत्तराखंड और हरियाणा के बीच होगा।  

विज्ञापन


संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए चार जोन बनाए जाते हैं। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन से इस साल नॉर्थ जोन संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। संतोष ट्रॉफी का पहला मैच 22 सितंबर को उत्तराखंड और हरियाणा के बीच खेला जाएगा। रोजाना दो मैच खेले जाएंगे। हालांकि मैचों के लिए मैदान का चयन अभी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

आठ टीमों के बीच 12 मैच होंगे

संतोष ट्रॉफी नॉर्थ जोन में आठ टीमें शामिल हैं। मेजबान उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर और दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में कुल 12 मैच खेले जाएंगे। 

संतोष ट्रॉफी नॉर्थ जोन की मेजबानी मिल गई है। सितंबर में प्रतियोगिता शुरू होगी। इसकी तैयारी की जा रही है। मैच के स्थान भी तय किए जा रहे हैं।
-आरिफ अली, महासचिव, उत्तराखंड फुटबाल फेडरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed