फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanjeevani Hospital Director Haldwani, Dr. Mahesh Kumar missing in Kashmir, Union Minister Ajay Bhatt spoke to Governor

Doctor missing in Kashmir: केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल सिन्हा से किया खोजबीन तेज करने का आग्रह, परिजनों से भी की बात

Fri, 01 Jul 2022 03:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Jul 2022 03:26 PM IST
सार

कश्मीर में पिछले आठ दिन से हल्द्वानी के संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ. महेश कुमार लापता है। डॉ. महेश कुमार के परिजन पुलवामा पुलिस स्टेशन क्षेत्र जम्मू कश्मीर में उनका इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने डॉ. महेश की बेटी मालविका से भी फोन पर बात कर सांत्वना दी।

विज्ञापन
Sanjeevani Hospital Director Haldwani, Dr. Mahesh Kumar missing in Kashmir, Union Minister Ajay Bhatt spoke to Governor
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात कर हल्द्वानी के संजीवनी हाॉस्पिटल के संचालक डॉ. महेश कुमार की खोजबीन में तेजी लाने का आग्रह किया है। उन्हें पत्र ई-मेल भी किया है।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सिन्हा से वार्ता करते हुए बताया कि पुलवामा क्षेत्र में लकड़ी का पुल टूटने से वहां घूमने गए डॉ. महेश कुमार तरशर झील में डूब गए हैं। पिछले आठ दिनों से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। डॉ. महेश कुमार के परिजन पुलवामा पुलिस स्टेशन क्षेत्र जम्मू कश्मीर में उनका इंतजार कर रहे हैं। भट्ट ने डॉ. महेश की बेटी मालविका से भी फोन पर बात कर सांत्वना दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में बंद, धारचूला में जान जोखिम में डालकर आवाजाही, पढ़िए इस छात्र की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उनकी पत्नी और बेटी से घर लौटने का आग्रह करते हुए कहा कि जैसे ही डॉ. महेश की जानकारी मिलेगी, उन्हें बताया जाएगा। राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंत्री भट्ट को बताया कि डॉ. महेश की खोजबीन में एनडीआरएफ मॉनिटरिंग इंस्टीट्यूट, स्थानीय प्रशासन व पुलिस खोजबीन में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed