फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanitary napkin plant launching date change

खिसकी ‘पैडमैन’ की रिलीजिंग डेट तो इस ‘पैडमैन’ ने खिसकाई सेनेटरी नैपकिन प्लांट की लांचिंग

Mon, 22 Jan 2018 10:01 AM IST
चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर
चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Sanitary napkin plant launching date change
akhilesh mishra - फोटो : live hindustan

सस्ते दामों में सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराने के मकसद से स्थापित होने वाली उत्तराखंड की पहली सेनेटरी नैपकिन निर्माण यूनिट के लिए उदयपुर से मशीनें और कच्चा माल पहुंच चुका है।

विज्ञापन


26 जनवरी को पैडमैन फिल्म की रिलीज के साथ ही यूनिट लांच होनी थी, लेकिन फिल्म रिलीज 26 से बढ़ाकर नौ फरवरी हुई तो तकनीकी वजहों से यूनिट की लांचिंग को भी फरवरी के पहले सप्ताह तक आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूकता अभियान चलाने वाले तमिलनाडु के पद्मश्री अरुणाचलम मुरुगनाथन के जीवन पर पैडमैन फिल्म बनी है। मुरुगनाथन से प्रेरित होकर ऊधमसिंह नगर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र ने सस्ते सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराने का प्रयास किया है। उनकी पहल से वेदांता ग्रुप की हिंदुस्तान जिंक कंपनी ने सीएसआर फंड से दस लाख रुपये से मशीन और कच्चा माल मुहैया कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बदली गई यूनिट लांचिंग की डेट

Sanitary napkin plant launching date change
money
उदयपुर से मशीनें और कच्चा माल रुद्रपुर पहुंच चुका है। यूनिट लगाने के लिए खंड विकास कार्यालय परिसर में खाली पड़े तीन शेड लिए गए हैं। हालांकि मशीन स्थापित करने और प्रशिक्षण देने वाले इंजीनियर के व्यस्त रहने की वजह से यूनिट लांचिंग की तिथि को 26 जनवरी से बढ़ाकर फरवरी पहले सप्ताह में कर दिया गया है। 

यूनिट में दो शिफ्टों में 30 से 40 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि यूनिट में तैयार होने वाली सेनेटरी नैपकिन के पैकेट ‘स्पर्श अपनेपन का नाम’ से उतारा जाएगा। इसकी टैगलाइन ‘महिलाओं का, महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा उत्पादित’ होगी। इसका कॉपीराइट भी लिया जा चुका है। फरवरी पहले हफ्ते में महिला बाल एवं सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य इसका उद्घाटन करेंगी।

दस डिजाइन के सेनेटरी नैपकिन होंगे तैयार
अखिलेश मिश्रा ने बताया यह सेमी आटोमैटिक प्लांट होगा। इसमें मेटरनिटी पैड, एक्सट्रा लार्ज, रेगुलर सहित दस प्रकार की नैपकिन तैयार की जाएंगी। छह हजार पैकेट प्रतिदिन के हिसाब से प्लांट में एक महीने में 19 हजार पैकेट तैयार होंगे। प्लांट में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। पैकेट में छह, आठ और दस नैपकिन वाले होंगे।
 

बाजार से दो तिहाई कम दाम 

Sanitary napkin plant launching date change
money
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यूनिट में तैयार पैकेट सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जाएंगे। इनमें बाजार से दो तिहाई कम दामों पर नैपकिन उपलब्ध होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक पैकेट बेचने पर डेढ़ रुपये का लाभांश दिया जाएगा। सिडकुल में महिला श्रमिक बाहुल्य उद्योगों से संपर्क कर सीएसआर फंड से सेनेटरी नैपकिन खरीदकर श्रमिकों को देने को कहा जाएगा।

बालिका इंटर कॉलेजों में लगाएंगे वेंडिंग मशीन
जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि यूनिट लांच होने के बाद दूसरे चरण में शहर के प्रमुख बालिका इंटर कॉलेजों में वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। सीएसआर फंड से लगने वाली मशीनों में पांच रुपये का सिक्का डालकर नैपकिन लिया जा सकेगा। मशीन की क्षमता 25 से 75 नैपकिन रखने की होगी।

खटीमा के पकड़िया में भी लगेगी यूनिट
सेनेटरी नैपकिन निर्माण यूनिट रुद्रपुर के बाद खटीमा के पकड़िया में लगाई जानी है। इसके लिए किराए पर भवन लिया जा चुका है। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत नौ लाख 25 हजार रुपये से यूनिट लगाई जाएगी। फरवरी अंतिम सप्ताह तक इस यूनिट में भी उत्पादन शुरू हो जाएगा।

इस यूनिट में दो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। सुबह नौ से दो बजे तक राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं और शाम तीन से आठ बजे तक जरूरतमंद आंगनबाड़ी सहायिकाएं काम करेंगी। उनको प्रति पीस के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इसके लिए उन्हें संभवत: 28 जनवरी से चार दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी टिहरी ने ढाई लाख रुपयों की सेनेटरी नैपकिन की डिमांड भेजी है। खटीमा में भी स्वयं सहायता समूह ने यूनिट के लिए भवन किराए पर ले लिया है।
- डॉ. अखिलेश मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed