फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sangita Dhoaudiyal released Re Maalu Video

संगीता ढौंडियाल ने रिलीज किया ‘रे मालू’ का वीडियो

Sat, 03 Aug 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sangita Dhoaudiyal released Re Maalu Video
सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड की लोक गायिका संगीता ढौंडियाल का नया गढ़वाली गीत रे मालू ल?
उत्तराखंड की प्रख्यात लोक गायिका संगीता ढौंडियाल के नए गीत रे मालू का वीडियो रिलीज हो गया है। गीत में पहाड़ के पारंपरिक गीत-संगीत, वेशभूषा और वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे दर्शक यूट्यूब पर खूब पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो रिलीज करते हुए संगीता ढौंडियाल ने बताया कि गीत की शूूटिंग पहाड़ की खूबसूरत लोकेशंस और पारंपरिक शिल्प से बने भवनों में की गई है। पहाड़ की ताजगी, हरियाली और पारस्परिक स्नेह को वीडियो में जगह दी गई है। इससे पहले ढोल-दमौ बजिगेना गीत को करीब सवा करोड़ दर्शक देख चुके हैं। समन्वयक व निर्माता अजय जोशी ने बताया कि गीत में रंजीत सिंह ने संगीत, सोहन चौहान व सैंडी गुसाईं ने कोरियोग्राफी, गोविंद नेगी ने डायरेक्शन ऑफ फोटोग्राफी, सुभाष पांडे ने रिद्म का जिम्मा संभाला है। गीत तैयार करने में संस्कृति कर्मचारी डॉ. नंदकिशोर हटवाल, अश्वजीत घोष व अरुण ढौंडियाल ने सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed